डिजिलॉकर क्या है | Digilocker Kya Hai
डिजिलॉकर क्या है? (DigiLocker Kya Hai)
डिजीलॉकर Digital Indian Corporation के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किया गया क्लाउड स्टोरेज सेवा है। जो 2015 में लॉन्च की गई थी। यह डिजिटल भारत के कार्यक्रमों के तहत प्रमुख पहलों में से एक है। जहा पर आप अपने Documents को संग्रहित कर सकते हैं।
आप आधार कार्ड से डिजिलॉकर में अकाउंट बना कर अपने दस्तावेज को स्टोर कर सकते हैं। स्टोर किए गए डॉक्यूमेंट्स को आप विभिन्न सरकारी कार्यालय में उपयोग कर सकते हैं। स्टोर किए गए डॉक्यूमेंट मूल प्रति की तरह मान्य होंगे। आप डिजिलॉकर
में 1GB तक .Pdf, .jpeg, या .png फाइल अपलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर 14.7 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता पंजीकृत हैं। 43 संगठन डिजिलॉकर के दस्तावेजों की स्वीकार कर रहें हैं।
डिजिलॉकर का उद्वेश्य
डिजी लॉकर में अकाउंट बनाने के लिए आपके पास क्या होना जरूरी होता है?
Digilocker में अकाउंट बनाने के लिए
1. आधार कार्ड नंबर
2. मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड में पंजीकृत है।
3. ईमेल आईडी
डॉक्युमेंट कैसे अपलोड करें?
डिजिलॉकर में डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने के लिए आप एंड्रॉयड ऐप्स या वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। यदि आप Digilocker ऐप्स का इस्तेमाल करना चाहते है। तो इसे अपने मोबाइल में Google Play Store से डाउनलोड कर लिजिए।
1. Digilocker ऐप्स को open करें।
2. ऐप्स ओपन होने पर आप अपनी भाषा का चयन कर लिजिए। आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य भाषाओं का विकल्प मौजुद है। भाषा चयन के बाद Continue पर क्लिक कीजिए।
3. Permission को Allow करते हुए नेक्स्ट पर क्लिक कीजिए। पहली बार ऐप्स का इस्तेमाल कर रहें है। तो क्रिएट एकाउंट पर क्लिक कीजिए।
4. एक फार्म ओपन हो जायेगा अपना नाम आधार कार्ड के अनुसार भर दीजिए। जन्म तिथि, मेल या फीमेल का चयन करें।
5. अपना मोबाइल नंबर डालिए जो आधार कार्ड पर पंजीकृत है, छः अंको का सिक्युरिटी पिन डालें, अपना ईमेल और आधार कार्ड नंबर को डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।
6. सबमिट करने के बाद आधार कार्ड पर रजिस्टर मोबाइल नंबर में एक OTP आयेगा। OTP डालने के बाद सबमिट पर क्लिक कीजिए।
7. सबमिट करने के बाद अपना यूजरनेम बना लीजिए। यूजरनेम न्यूनतम 4 करैक्टर या अधिकतम 50 कैरकटर का अल्फानुमिरिक बना सकते हैं। और सबमिट पर क्लिक कीजिए क्लिक करते ही अपका यूजरनेम बन जायेगा। और oK पर क्लिक कीजिए।
8. अब साइन इन में क्लिक कीजिए जहा पर आप मोबाइल नंबर/ आधार कार्ड नंबर या फिर यूजरनेम से Sign in कर सकते हैं। साथ ही आपको अपना छः अंको का सिक्युरिटी पिन डालना होगा। और Sign in में क्लिक कीजिए
9. इसके बाद आपके नंबर पर OTP आयेगा उसे डालकर सबमिट कर दीजिए। इसके बाद आप डिजिलॉकर पर Login हो जायेंगे।
10. अब अपने आधार कार्ड को वेरिफाई करने के लिए आधार कार्ड के Icon पर क्लिक कीजिए। इसके बाद चेक बॉक्स में क्लिक कर अपडेट कर दीजिए।
11. इसके बाद फिर आपके नंबर पर OTP आयेगा जिसे डालकर अपडेट कर दीजिए।
12. अब आप डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड कर सकते हैं। या फिर Issue Documents पर क्लिक करके अपने डॉक्युमेंट देख सकते हैं। और उन्हें PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही किसी को शेयर भी कर सकते हैं।
13. डॉक्युमेंट issue करने के लिए Brose मे क्लिक करके अपने डॉक्युमेंट issue कर सकते हैं। जितने डॉक्यूमेंट आप issue करेंगे उन्हें आप issue documents पर क्लिक करके देख सकते हैं।
डिजिलॉकर से क्या फायदा है?
FAQs
1. क्या डिजिलॉकर सेफ है?
निष्कर्ष
लेख को पढ़ कर आप जान गए होंगे कि DigiLocker क्या है? - Digilocker Kya Hai. और डिजी लॉकर इस्तेमाल करने के क्या फ़ायदे हैं। Google Play Store से Download करते समय फर्जी ऐप्स से सावधान रहें। अन्य किसी सोर्स से डिजिलॉकर ऐप्स कोडाउनलोड न करें।